Meera ke Pad/Class 10 /NCERT/Question Bank as per CBSE board Pattern (मीरा के पद... महत्वपूर्ण प्रश्नोंत्तर/Test Paper )
मीरा के पद (Question Bank)
नोट -
* बोर्ड परीक्षा में ‘मीरा के पद’ पर १ या २ अंक के लिए प्रश्न पूछे जाते हैं। बड़े प्रश्न नहीं पूछे जाते हैं।
* बोर्ड परीक्षा में पठित पद्यांश के रुप में भी बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
* दो या तीन वाक्यों में २ अंकों के लिए भी प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
* मीरा के पद और कबीर की साखी दोनों पद्य जोड़कर भी प्रश्न पूछे जा रहे हैं।
* लंबे उत्तर लिखने के लिए प्रश्न पूछे नहीं जाएँगे इसलिए बड़े-बड़े उत्तर पढ़कर समाय बर्बाद ना करें।
1. बहुपर्यायी प्रश्न या एक वाक्य में उत्तर लिखें। (एक अंक के लिए पूछे जाने वाले प्रश्न)
१. मीरा का जन्म कहाँ हुआ?
उत्तर - मीरा का जन्म जोधपुर के कुड़की नामक गाँव में हुआ।
२. मीरा का जन्म कब हुआ?
उत्तर - मीरा का जन्म १५०३ में हुआ।
३. मीरा की शादी कितने वर्ष में हुई?
उत्तर - मीरा की शादी १३ वर्ष में हुई।
४. मीरा का विवाह किनके साथ हुआ?
उत्तर - मीरा का विवाह भोजराज के साथ हुआ।
५. भोजराज के पिताजी का नाम क्या था?
उत्तर - भोजराज के पिताजी का नाम महाराणा सांगा था।
६. मीरा के श्वसुर का देहांत कैसे हुआ?
उत्तर - मीरा के श्वसुर का देहांत युद्ध के दौरान हुआ।
७. मीरा किनकी भक्ति करती थी?
उत्तर - मीरा श्रीकृष्ण भगवान की भक्ति करती थी।
८. मीरा अपने जीवन के अंतिम समय में कहाँ रहती हैं?
उत्तर - मीरा अपने जीवन के अंतिम समय में वृंदावन में रहती हैं।
९ मीरा किस भक्तिधारा की कवयित्री थीं?
उत्तर - मीरा मध्यकाल के सगुण भक्तिधारा की कवयित्री थीं।
१०. मीरा किनकी शिष्या थीं ?
उत्तर - मीरा रैदास की शिष्या थीं।
११. मीरा किस भाषा की कवयित्री मानी जाती हैं?
उत्तर - मीरा हिंदी और गुजराती दोनों भाषा की कवयित्री मानी जाती हैं।
१२. मीरा की भक्ति में कौन-से भाव देखने मिलते हैं?
उत्तर - मीरा की भक्ति में माधुर्य और दैन्य भाव देखने मिलते हैं।
१३. मीरा के पदों में कौन-सी भाषाओं का मिश्रण पाया जाता है?
उत्तर - मीरा के पदों में राजस्थानी, गुजराती और ब्रज भाषाओं का मिश्रण पाया जाता है।
१४. मीरा किससे मुक्ति पाना चाहती थीं?
उत्तर - मीरा पारीवारिक संतापों से मुक्ति पाना चाहती थीं।
१५. मीरा ने अपने पदों में कृष्ण को किस रुप को वर्णित किया है?
उत्तर - मीरा ने अपने पदों में कृष्ण को निर्गुण निराकार ब्रह्म, सगुण साकार गोपीवल्लभ श्रीकृष्ण और निर्मोही परदेशी जोगी के रुप में वर्णित किया है।
१६. मीरा के अनुसार उनके हरि क्या करते हैं?
उत्तर - मीरा के अनुसार उनके हरि लोगों की पीड़ा दूर करते हैं।
१७. श्रीकृष्ण ने द्रौपदी की इज्जत कैसे बचायी??
उत्तर - श्रीकृष्ण ने द्रौपदी की इज्जत वस्त्र बढ़ाकर बचायी।
१८. श्रीकृष्ण ने भक्त प्रह्लाद की रक्षा करने के लिए कौन-सा अवतार लिया?
उत्तर - श्रीकृष्ण ने भक्त प्रह्लाद की रक्षा करने के लिए नरसिंह का अवतार लिया।
१९. श्रीकृष्ण ने गजराज/ कुंजर की जान कैसे बचायी?
उत्तर - श्रीकृष्ण ने गजराज या कुंजर की जान मगरमच्छ को मारकर बचायी।
२०. ‘गिरधर’ शब्द का विग्रह करके समास का नाम लिखिए।
उत्तर - विग्रह - गिरी को धारण करने वाला (श्रीकृष्ण)
समास - बहुव्रीहि समास
२१. मीरा कृष्ण से क्या विनती करती हैं?
उत्तर - मीरा कृष्ण से अपनी पीड़ा हरने की विनती करती हैं।
२२. मीरा कृष्ण की चाकर बनकर क्या लगाना चाहती हैं?
उत्तर - मीरा कृष्ण की चाकर बनकर बाग लगाना चाहती हैं।
२३. मीरा वृंदावन की गलियों में कौन-सा गीत गाना चाहती हैं?
उत्तर - मीरा वृंदावन की गलियों में गोविंद गीत गाना चाहती हैं।
२४. मीरा कृष्ण की चाकरी करते हुए कौन-सी तीन बातें प्राप्त करना चाहती हैं?
उत्तर - मीरा कृष्ण की चाकरी करते हुए दर्शन, स्मरण और भक्ति की भावना प्राप्त करना चाहती हैं।
२५. कृष्ण ने कौन-सा मुकुट पहना है?
उत्तर - कृष्ण ने मोर पंख का मुकुट पहना है।
२६. कृष्ण ने गले में कौन-सी माला पहनी हैं?
उत्तर - कृष्ण ने गले में वैजंति माला पहनी है।
२७. मीरा ऊँचे-ऊँचे महल बनाकर बीच-बीच में क्या रखना चाहती हैं?
उत्तर - मीरा ऊँचे-ऊँचे महल बनाकर बीच-बीच में खिड़कियाँ रखना चाहती हैं।
२८. मीरा कौन-सी साड़ी पहनकर कृष्ण के दर्शन करना चाहती हैं?
उत्तर - मीरा कुसुम्बी साड़ी पहनकर कृष्ण के दर्शन करना चाहती हैं।
२९. कुसुम्बी साड़ी का अर्थ क्या है?
उत्तर - कुसुम्बी साड़ी का अर्थ है-लाल या केशरिया रंग की साड़ी।
३०. पीताम्बर शब्द का विग्रह करके समास का नाम लिखिए।
उत्तर - विग्रह - पीला है जो अंबर = पीतांबर
समास का नाम - कर्मधारय समास
३१. मीराबाई आधी रात में कृष्ण भगवान के दर्शन कहाँ करना चाहती हैं?
उत्तर - मीराबाई आधी रात में कृष्ण भगवान के दर्शन यमुना नदी के तट पर करना चाहती हैं।
३२. मीराबाई के मन की बेचैनी कब दूर होगी?
उत्तर - मीराबाई को श्रीकृष्ण भगवान के दर्शन होंगे तब उनके मन की बेचैनी दूर होगी।
2. दो तीन वाक्यों में उत्तर लिखें। (दो अंक के लिए पूछे जाने वाले प्रश्न)
१. मीराबाई की भक्ति-भावना पर प्रकाश डालिए।
उत्तर - मीराबाई सगुण भक्तिधारा के अंतर्गत कृष्ण भक्तिधारा की कवयित्रि हैं। उनका सगुण भगवान तथा मूर्तिपूजा में विश्वास था। भगवान का मनुष्य की तरह रंग, रुप, आकार है, इस विचारधारा की कवयित्रि है। उनकी भक्ति में दास्य एवं माधुर्य भाव देखने मिलता है।
२. श्रीकृष्ण ने द्रौपदी के वस्त्रहरण होने से कैसे बचाया?
द्रौपदी वस्त्रहरण प्रसंग का वर्णन कीजिए।
उत्तर - द्रौपदी का भरे भवन में कौरवों द्वारा वस्त्रहरण हो रहा था तब वह अपनी लाज बचाने के लिए प्रार्थना कृष्ण भगवान से करती हैं। दुशासन द्रौपदी की साड़ी खिंच रहा था। उस वक्त श्रीकृष्ण उसकी साड़ी इतनी लंबी करते हैं कि दुशासन खिंचते-खिंचते थक जाता है लेकिन पूरी साड़ी नहीं खिंच पाता। अत: साड़ी लंबी करके श्रीकृष्ण द्रौपदी की लाज़ बचाते हैं।
३. भक्त प्रह्लाद के लिए श्रीकृष्ण भगवान नरसिंह का अवतार क्यों लेते हैं?
उत्तर - भक्त प्रह्लाद श्रीकृष्ण के अर्थात विष्णु भगवान के परम भक्त थे। उनके पिताजी को अपने बेटे प्रह्लाद द्वारा विष्णु भगवान की भक्ति करना पसंद नहीं था। प्रह्लाद पिताजी के समझाने के बाद भी विष्णुजी की भक्ति करना नहीं छोड़ता है तब हिरण्यकश्यपु अपने बेटे को मारने के लिए अनेक प्रयास करता है। उस समय अपने भक्त के प्राणों की रक्षा करने के लिए विष्णु भगवान नरसिंह का अवतार लेकर हिरण्यकश्यपु का वध करते हैं और प्रह्लाद की रक्षा करते हैं।
४. मीराबाई ने श्रीकृष्ण के लिए किन-किन नामों का प्रयोग किया है?
उत्तर - मीराबाई ने श्रीकृष्ण भगवान के लिए हरि, लाल, गिरधर, स्याम, गोविंद, मोहन और साँवरिया इन नामों का प्रयोग किया है।
५. मीराबाई ने श्रीकृष्ण महल के बीच -बीच में खिड़कियाँ रखने का क्या कारण हो सकता है?
उत्तर - मीराबाई श्रीकृष्ण के दर्शन पाने के लिए ऊँचे-ऊँचे महल बनाकर बीच-बीच में खिड़कियाँ रखना चाहती हैं क्योंकि श्रीकृष्ण उन खिड़कियों के पास आकर महल के बाहरी दृश्य देखने के लिए खड़े हो और मीरा उसवक्त उनके दर्शन कर सकें।
६. मीराबाई श्रीकृष्ण के लिए बाग क्यों लगाना चाहती होंगी?
उत्तर - मीराबाई श्रीकृष्ण के लिए बाग लगाना चाहती होंगी क्योंकि श्रीकृष्ण सुबह उठकर बाग में टहलने के लिए आए और मीराबाई उनके सहजता से दर्शन कर सकें। श्रीकृष्ण अगर महल में रहेंगे तो उनके दर्शन करना कठीन होगा। महल से बाहर आने पर ही वे उनके दर्शन कर सकती हैं।
७. मीराबाई अपने मन की किस अधीरता या व्याकुलता को दूर करने की बात कर रही हैं?
उत्तर - मीराबाई के मन में सांसारिक जगत से मुक्ति पाने की इच्छा है। वे इस जगत से मुक्ति पाकर कृष्ण भगवान को अपने साथ ले जाने की बात करती हैं। उनका मन व्याकुल या बेचैन है क्योंकि वे श्रीकृष्ण का इंतज़ार कर रही हैं। उनके मन की अधीरता तभी खत्म होगी जब श्रीकृष्ण उन्हें इस संसार से दूर अपने साथ ले जाएँगे।
कबीरदास पद्य के परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नों के लिए नीचे दी गई लिंक पर जाइए।
Kabeerdas ke Dohe/ Question Bank/ Important Questions for Exam