Skip to main content

Top/Class 10 /NCERT/Question Bank as per CBSE board Pattern ( तोप... महत्वपूर्ण प्रश्नोंत्तर/Importanat Question & Answers /Test Paper)

                                    तोप (Question Bank/ Important Question & Answers)

नोट : 

* तोप कविता के ऊपर काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न भी पूछे जा सकते हैं जो 4 अंकों के लिए हो सकते हैं।

* लघुत्तरीय प्रश्न भी पूछा जा सकता है जो 2 अकों के लिए हो सकता है।

* दीर्घोत्तरीय प्रश्न 4अंकों के लिए पूछा जा सकता है।

* परीक्षा के लिए आगे दिए गए महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रखकर पढ़ाई करें : तोप का इतिहास, तोप के विनाशकारी रुप से होनेवाला दमन, सत्ता व साम्राज्य का प्रतीक/चिह्न और हर एक शक्ति का निश्चित अंत।

* परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों को ध्यान में रखकर किया Full Explanation वाला You Tube Channel : Hindi Mahaguru जो सही अंक देने के लिए महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है। 

* परीक्षा की Perfect तैयारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :Top Poem Expalanation as per Board Exam


* एक वाक्य या वाक्यांश में पूछे जानेवाले प्रश्न और उनके सरल और सटिक उत्तर :

१. तोप को कहाँ की बाग के प्रवेशव्दार पर रखा गया है?

उत्तर : तोप को कानपुर में स्थित कंपनी बाग के प्रवेशद्वार पर रखा गया है।

२. कंपनी बाग में रखी तोप का उपयोग कब हुआ था?

उत्तर : कंपनी बाग में रखी तोप का उपयोग 1857 में हुआ था।

३. तोप भारतीयों को किस रुप में मिली है?

उत्तर : तोप भारतीयों को विरासत में मिली है।

४. बाग को कंपनी बाग क्यों कहा गया है?

उत्तर : ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा बाग को बनाया जाने के कारण इसे कंपनी बाग कहा गया है।

५. तोप को सँभालकर रखना क्यों जरुरी है?

उत्तर : तोप हमारे पूर्वजों के हुए दमन की याद दिलाती है इसलिए इसे सँभालकर रखना आवश्यक है।

६. कंपनी बाग में टहलने के लिए कौन आते हैं?

उत्तर : कंपनी बाग में टहलने के लिए अनेक सैलानी आते हैं।

७. सूरमा शब्द का अर्थ क्या है और इसका प्रयोग किनके लिए किया गया है?

उत्तर : सूरमा शब्द का अर्थ है- शूरवीर और इसका प्रयोग 1857 के युद्ध के बलिदानियों को या स्वातंत्र्य सेनानियों के लिए किया गया है। 

८. घुड़सवारी शब्द का समास विग्रह करके समास का नाम लिखिए।

उत्तर : घुड़सवारी शब्द का समास विग्रह - घोड़े पर सवारी।  यह शब्द तत्पुरुष समास का है।

९. तोप पर बैठकर कौन गपशप करती हैं?

उत्तर : तोप पर बैठकर चिड़ियाँ गपशप करती हैं।

१०. तोप कविता में ‘विरासत’ शब्द किसके लिए प्रयुक्त किया है?

उत्तर: तोप कविता में कंपनी बाग और तोप के लिए विरासत शब्द प्रयोग किया है।

११. तोप हमें अपने बारे में क्या बताती हैं?

उत्तर : तोप हमें अपने बारे में बताती हैं कि अपने समय में वह बहुत ही जबरदस्त थी।

१२. कविता के अनुसार तोप ने क्या किया था?

उत्तर : कविता के अनुसार तोप ने बड़े-बड़े शूरवीरों की धज्जियाँ उड़ा दी थीं।

१३. कविता में अब तोप की क्या स्थिति है?

उत्तर : बच्चे उसपर सवारी करते हैं और चिड़िया गपशप करती हैं।

 १४. तोप कविता हमें क्या संदेश देना चाहती हैं?

उत्तर: अत्याचारी शक्ति का अंत निश्चित है।

१५. गौरैया का तोप के भीतर घुसना क्या दर्शाता है?

उत्तर : हमें इनका घुसना यह दर्शाता है कि विनाशकारी शक्ति अब शांत और बेबस है।

१६. कंपनी बाग हमें क्या याद दिलाती है?

उत्तर: कंपनी बाग हमें गुलामी और हमारे पुरखों के बलिदान की याद दिलाती है।

१७. कवि ने तोप को प्रदर्शन की वस्तु क्यों माना है?

उत्तर : तोप अब सिर्फ़ दिखावे के लिए रह गयी है।

१८. तोप का होना किस बात का गवाह है?

उत्तर : तोप का होना अत्याचार और उसके बाद होने वाले परिवर्तन का गवाह है।

१९. तोप कविता के कवि कौन है?

उत्तर: तोप कविता के कवि वीरेन डंगवाल है।

२०.कंपनी बाग की देखभाल कौन करता है?

उत्तर : कंपनी बाग की देकभाल भारत सरकार का उससे संबंधित विभाग करता है।

Popular Posts

KAR CHALE HUM FIDA NCERT Course B Class-10 Solutions & Summary .. (कर चले हम फ़िदा भावार्थ/Question answers ... FULL MARKS)

  कर चले हम फ़िदा                                           कैफ़ी आज़मी कवि परिचय -                          * कैफ़ी आज़मी का वास्तविक नाम अतहर हुसैन रिज़वी है।                         * जन्म- १९ जनवरी १९१९ उत्तरप्रदेश के आज़मगढ़ जिले मजमां गाँव में हुआ।                         * इनका पूरा परिवार कला क्षेत्र से जुड़ा था। भावार्थ : प्रस्तुत पंक्तियों में एक बलिदानी सैनिक के अंतिम संदेश का चित्रण है। सैनिक देशवासियों को संबोधित करते हुए कहता है कि हमने अपने प्राण और अपना यह नश्वर शरीर राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया है। अब हमारे जीवन की यात्रा समाप्त हो रही है, अतः हम इस मातृभूमि की सुरक्षा का पावन दायित्व आप देशवासियों को सौंप रहे हैं। सैनिक उन कठिन परिस्थितियों का स्मर...

Suchana Lekhan NCERT Class-10 (सूचना लेखन कक्षा - १० )

 सूचना लेखन * ‘सूचना लेखन’ पाठ का कक्षा १० वीं के हिंदी कोर्स -ब के पाठ्यक्रम में समावेश किया गया है।  * सूचना लेखन करते समय पूरे अंक लेने के लिए निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना आवश्यक है- १. सूचना लेखन करते समय सबसे पहले चौकोन आकार का बॉक्स बनाएँ। २. सबसे उपर बॉक्स के मध्य में सूचना का शीर्षक लिखें। ३. सूचना जिस संस्था द्वारा दी जा रही है, उसका पहले उपर नाम लिखें। जैसे-  विद्यालय, सोसाइटी, संस्था आदि। ४. उसकी नीचली पंक्ति के मध्य में ‘सूचना’ लिखें। ५. सूचना लिखने के बाद दाईने बाजू में दिनांक लिखें। दिनांक लिखते समय महीना हिन्दी में लिखें। सूचना लिखने की दिनांक और कार्यक्रम की दिनांक में कम से कम एक सप्ताह का अंतर रखें। कोई घटना पहले घटी है, तो  सूचना लिखने की दिनांक से पहले एक सप्ताह की दिनांक विषयवस्तु में लिखें।  ६.  सूचना लेखन की विषयवस्तु लिखते समय दिवस, दिनांक, समय, स्थल और विषय का उल्लेख करना आवश्यक है। सूचना की विषयवस्तु दो अनुच्छेदों में लिखें। विषय को बड़े अक्षरों में लिखें। ७. विषयवस्तु के बाद अंत में आपका पद और नाम लिखिए।  ८. सूचना के दो प्रा...

समास (Samas सरल, Tricky & Important Notes)

                                                                                                समास समास शब्द का अर्थ- ‘संक्षिप्त रुप’ मतलब दो से अधिक शब्दों को मिलाकर छोटा शब्द रुप तैयार करना। दो या दो से अधिक शब्दों के मेल से नया शब्द बनता है, उसे समास कहते हैं। उदा. पाठ के लिए शाला = पाठशाला, चार राहों का समूह - ‘चौराहा’          उपर्युक्त उदाहरण में दो पद (शब्द)हैं। ये पूर्व पद (पहला शब्द) और उत्तरपद (दूसरा शब्द) कहलाते हैं। इन दो पदों को मिलाकर समस्त पद(पूरा शब्द) बनता है। जैसे- रसोई + घर = रसोईघर                        चौ(चार) + राहा (राह)  = चौराहा         पूर्व पद  + उत्तर पद  =...

रहीम के दोहे - NCERT Class 9 वीं Solutions ( Raheem ke Dohe .... Bhavath Question & Answers)

रहीम के दोहे भावार्थ- दोहा-१   रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो चटकाय।                टूटे से फ़िर ना मिले, मिले गाँठ परि जाय॥ रहीम जी कहते हैं कि प्रेम का धागा हमें जल्दबाजी में नहीं तोड़ना चाहिए। अगर यह धागा एक बार टूटा तो दुबारा नहीं जुड़ सकता और जुड़ा भी तो वह पहले जैसे नहीं होगा बल्कि उसमें गाँठ पड़ी देखने मिलेगी। अर्थात रिश्ता एक धागे समान नाजुक और मुलायम होता है जो एक बार टुट गया तो पहले जैसा उसमें विश्वास नहीं रहेगा इसलिए हमें रिश्ते को किसी भी बात को लेकर तोड़ने नहीं देना है। जिससे हमें बाद में पछताना पड़े।   दोहा-२ रहिमन निज मन की बिथा, मन ही राखो गोय।               सुनि अठिलैहैं लोग सब, बाँटि न लैहैं कोय॥ रहीम जी कहते हैं कि हमें अपनी मन की पीड़ा को मन में ही छुपाकर रखना है। लेकिन हम अपनी मन की पीड़ा को दुसरों के सामने सहानुभूति प्राप्त करने के लिए व्यक्त करते हैं तो लोग उसे सुनकर हमारी मदद करने की बजाय हमारा मज़ाक उड़ा सकते हैं। कोई भी हमारी पीड़ा को ना लेगा ना ही दूर करेगा। इसलिए हमारी पिड़ा ...

Smriti Sanchayan Class 9 NCERT Q/A (स्मृति.. संचयन प्रश्नोंत्तर )

 स्मृति                                श्रीराम शर्मा बोध-प्रश्न १. भाई के बुलाने पर घर लौटते समय लेखक के मन में किस बात का डर था? उत्तर- भाई के बुलाने पर घर लौटते समय लेखक के मन में ड़र था क्योंकि उसके मन में बड़े भाई साहब के प्रति ड़र की भावना बनी रहती थी। जब गाँव का एक व्यक्ति उसको भाई द्वारा घर जल्दी बुलाने की बात करता है, उस वक्त वह सोच रहा था कि उसने ऐसा कौन-सा अपराध किया था कि उसको बड़े भाई ने जल्दी आने के लिए कहा। छोटे भाई को सर्दी के दिनों में घर से बाहर लेकर गया इसलिए शायद गुस्से में आकर डाँटने के लिए बुलाया होगा।   २. मक्खनपुर पढ़ने जाने वाली बच्चों की टोली रास्ते में पड़ने वाले कुएँ में ढ़ेला क्यों फ़ेंकती थी? उत्तर-  मक्खनपुर पढ़ने जाने वाली बच्चों की टोली रास्ते में पड़ने वाले कुएँ में ढेला फ़ेंकती थी क्योंकि उस कुएँ में साँप गिर पड़ा था, बच्चों को उस साँप पर ढेला फ़ेंककर उसकी फ़ुसकार सुनने की इच्छा होती थी। बच्चों को ढ़ेला फ़ेंककर साँप की फ़ुसकार सुनना बड़ा काम करने के बराबर लगता था। स्कूल आते-जात...