तीसरी कसम के शिल्पकार: शैलेंद्र
प्रह्लाद अग्रवाल
पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोंत्तर-
मौखिक :
१. ‘तीसरी कसम’ फ़िल्म को कौन-कौन से पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है?
उत्तर- राष्ट्रपति स्वर्ण पदक
मास्को फ़िल्म फ़ेस्टिवल में भी पुरस्कृत किया
बंगाल फ़िल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार
२. शैलेंद्र ने कितनी फ़िल्में बनाईं?
उत्तर- शैलेंद्र ने ‘तीसरी कसम’ यह सिर्फ़ एक फ़िल्म बनाई।
३. राजकपूर द्वारा निर्देशित कुछ फ़िल्मों के नाम बताइए।
उत्तर- संगम, मेरा नाम जोकर, अजन्ता, सत्यम शिवम सुंदरम, मैं और मेरा दोस्त और प्रेमरोग ये राजकपूर द्वारा निर्देशित फ़िल्में हैं।
४. तीसरी कसम फ़िल्म के नायक और नायिकाओं के नाम बताइए और फ़िल्म में इन्होंने किन पात्रों का अभिनय किया है?
उत्तर- नायिका का नाम- वहीदा रहमान और नायक का नाम- राज कपूर है। नायिका ने हीराबाई और नायक ने हीरामन का अभिनय किया है।
५. फ़िल्म तीसरी कसम का निर्माण किसने किया था?
उत्तर- फ़िल्म तीसरी कसम का नाम शैलेंद्र ने किया था।
६. राजकपूर ने ‘मेरा नाम जोकर’ के निर्माण के समय किस बात की कल्पना भी नहीं की थी?
उत्तर- राजकपूर ने मेरा नाम जोकर इस फ़िल्म के निर्माण में छह वर्ष का समय लगेगा, इस बात की कल्पना भी नहीं की थी।
७. राजकपूर की किस बात पर शैलेंद्र का चेहरा मुरझा गया?
उत्तर- राजकपूर ने तीसरी कसम इस फ़िल्म में काम करने के लिए शैलेंद्र से पारिश्रमिक एडवांस देने की बात कही। इस बात पर शैलेंद्र का चेहरा मुरझा गया।
८. फ़िल्म समीक्षक राजकपूर को किस तरह का कलाकार मानते थे?
उत्तर-