Skip to main content

Rachana Ke Aadhaar ... Vakya Rupantaran NCERT Class-10 (वाक्य रुपांतरण Tricky Notes)

  रचना के आधार पर वाक्य रुपांतरण


* वाक्य- दो या दो से अधिक शब्दों के सार्थक मेल को वाक्य कहते हैं। 

* वाक्य के दो अंग हैं - १. उद्देश्य      २. विधेय

१) उद्देश्य (कर्ता) - वाक्य में कर्ता को ही उद्देश्य कहते हैं। कर्ता अधिकतर वाक्य के शुरुवात में प्रयुक्त होता है।

                             उदा. राजू  खेल रहा है।      (राजू  उद्देश्य है)

                             उदा.  राम ने मारा।              (राम ने उद्देश्य है)

२) विधेय (क्रिया का विस्तार) - उद्देश्य तथा कर्ता के बारे में कही बात विधेय में आती है। 

                               उदा.  राजू क्रिकेट खेल रहा है।    (विधेय- क्रिकेट खेल रहा है)

                                उदा. राम ने रावण को मारा।       ( विधेय- रावण को मारा )


* वाक्य के भेद *

* रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद हैं-

१) सरल वाक्य

२) संयुक्त वाक्य

३) मिश्र वाक्य

) सरल वाक्य - सरल वाक्य में एक उद्देश्य तथा एक विधेय होता है। 

                          उदा. मोहन पढ़ाई करता है।    

                                   बच्चे मैदान में खेल रहे हैं।

*दो वाक्य जब जुड़कर सरल वाक्य बनता है तब वाक्य में ‘कर, से, ही, के लिए’ इन शब्दों का अधिक प्रयोग होता है।

उदा. राजू खाना खाकर सोता है। 

         मोहन के घर आते ही पिताजी खुश हो गए। 

         वह खाना खाने के लिए घर आया।

२) संयुक्त वाक्य - दो या दो से अधिक वाक्य जब आपस में जुड़ते हैं, लेकिन एक दूसरे पर आश्रित (निर्भर) नहीं होते हैं, उन वाक्यों को संयुक्त वाक्य कहते हैं। दो वाक्यों को जोड़ने के लिए और, लेकिन, किंतु, परंतु, तथा, या, इसलिए, अन्यथा’ आदि शब्दों का प्रयोग होता है।

उदा. मोहन ने खाना खाया और सो गया।

        तुम शांत बैठो अन्यथा चले जाओ।

        रमेश पढ़ाई कर रहा था इसलिए पास हो गया।

        तुम आते हो या मैं जाऊँ।

३) मिश्र वाक्य - इस वाक्य में एक वाक्य प्रधान होता है तो दूसरा वाक्य उस पर आश्रित(निर्भर) होता है। ये वाक्य आपस में ‘जब-तब, जो-सो,जैसी-वैसी, यद्यपि-तथापि, जिसकी-उसकी, क्योंकि, ताकि, कि’ आदि शब्दों से जुड़े रहते हैं।  

* पहचानने के तरीकें- वाक्य की शुरुवात में से बने शब्द लगते हैं। 

* छोटी कि का प्रयोग होता है। (क्योंकि, ताकि, कि)

* अगर-मगर वाले वाक्य

उदा. राजू ने कहा कि वह कल स्कूल नहीं आएगा। 

        मोहन नहीं आया क्योंकि वह बीमार है।  

        जैसी करनी वैसी भरनी।

        जब पढ़ाई करोगे तब पास हो जाओगे। 

वाक्य रुपांतरण -

* एक वाक्य को दूसरे वाक्य में बदलना मतलब ही वाक्य रुपांतरण होता है।

* सरल वाक्य का संयुक्त वाक्य में रुपांतरण -

वह आम खरीदने के लिए बाज़ार गया।              (सरल वाक्य)

उसे आम खरीदने थे इसलिए बाज़ार गया           (संयुक्त वाक्य)

मोहन मैदान पर जाकर क्रिकेट खेलने लगा।      (सरल वाक्य)

मोहन मैदान पर गया और क्रिकेट खेलने लगा।   (संयुक्त वाक्य)

शिक्षक के कक्षा में आते ही छात्र उठ खड़े हुए।    (सरल वाक्य)

शिक्षक कक्षा में आए तथा छात्र खड़े हुए।             (संयुक्त वाक्य)


* संयुक्त वाक्य का सरल वाक्य में रुपांतरण -

लोगों ने झंड़ा गाड़ा और प्रतिज्ञा पढ़ी।                  (संयुक्त वाक्य)

लोगों ने झंड़ा गाड़कर प्रतिज्ञा पढ़ी।                     ( सरल वाक्य)

तताँरा मेहनती था इसलिए सभी गाँववाले उसका सम्मान करते थे।   (संयुक्त वाक्य)

तताँरा मेहनती होने से सभी गाँववाले उसका सम्मान करते थे।         (सरल वाक्य)

साहब मिलेंगे लेकिन प्रतीक्षा करनी होगी।            (संयुक्त वाक्य) 

साहब को मिलने के लिए प्रतीक्षा करनी होगी।      (सरल वाक्य)


* संयुक्त वाक्य का मिश्र वाक्य में रुपांतरण -

सूरज निकला और प्रकाश फ़ैल गया।                      (संयुक्त वाक्य)

जैसे ही सूरज निकला, प्रकाश फ़ैल गया।                 ( मिश्र वाक्य)

तताँरा ने बुलाया इसलिए वामीरो चली आई।             (संयुक्त वाक्य)

जब तताँरा ने बुलाया तब वामीरो चली आई।              (मिश्र वाक्य)

बड़े भाई ने पूछा परंतु उसने कुछ उत्तर नहीं दिया।      (संयुक्त वाक्य)

जब बड़े भाई ने पूछा तब उसने कुछ उत्तर नहीं दिया।  (मिश्र वाक्य)


* मिश्र वाक्य का संयुक्त वाक्य में रुपांतरण -

जैसे ही सालाना इम्तिहान हुआ, बड़े भाई साहब फ़ेल हो गए।   (मिश्र वाक्य)

सालाना इम्तिहान हुआ और बड़े भाई साहब फ़ेल हो गए।       (संयुक्त वाक्य)

यद्यपि सारी रात वामीरो छटपटाती रही, तथापि उसे निंद नहीं आयी। (मिश्र वाक्य)

सारी रात वामीरो छटपटाती रही किंतु उसे निंद नहीं आयी।       (संयुक्त वाक्य)

जैसे ही सुभाष बाबू जुलूस लेकर आए, वैसे ही उनको चौरंगी पर रोक लिया गया।  (मिश्र वाक्य)

सुभाष बाबू जुलूस लेकर आए तथा उनको चौरंगी पर ही रोका गया।      (संयुक्त वाक्य)


* मिश्र वाक्य का सरल वाक्य में रुपांतरण -

जो व्यक्ति मेहनत करते हैं, वे सदा सफ़ल होते हैं।       (मिश्र वाक्य)

मेहनती व्यक्ति सदा सफ़ल होते हैं।                            (सरल वाक्य)

जब इंग्लिस्तान का इतिहान पढ़ोगे तो लोहे के चने चबाने पडेंगे।   (मिश्र वाक्य)

इंग्लिस्तान का इतिहान पढ़ने के लिए लोहे के चबाने पढ़ते हैं।       (सरल वाक्य)

वे बाज़ार गए क्योंकि उन्हें कपड़े खरीदने थे।                (मिश्र वाक्य)

वे कपड़े खरीदने के लिए बाज़ार गए।                           ( सरल वाक्य)





            


         

         




Popular Posts

KAR CHALE HUM FIDA NCERT Course B Class-10 Solutions & Summary .. (कर चले हम फ़िदा भावार्थ/Question answers ... FULL MARKS)

  कर चले हम फ़िदा                                           कैफ़ी आज़मी कवि परिचय -                          * कैफ़ी आज़मी का वास्तविक नाम अतहर हुसैन रिज़वी है।                         * जन्म- १९ जनवरी १९१९ उत्तरप्रदेश के आज़मगढ़ जिले मजमां गाँव में हुआ।                         * इनका पूरा परिवार कला क्षेत्र से जुड़ा था। भावार्थ : प्रस्तुत पंक्तियों में एक बलिदानी सैनिक के अंतिम संदेश का चित्रण है। सैनिक देशवासियों को संबोधित करते हुए कहता है कि हमने अपने प्राण और अपना यह नश्वर शरीर राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया है। अब हमारे जीवन की यात्रा समाप्त हो रही है, अतः हम इस मातृभूमि की सुरक्षा का पावन दायित्व आप देशवासियों को सौंप रहे हैं। सैनिक उन कठिन परिस्थितियों का स्मर...

Suchana Lekhan NCERT Class-10 (सूचना लेखन कक्षा - १० )

 सूचना लेखन * ‘सूचना लेखन’ पाठ का कक्षा १० वीं के हिंदी कोर्स -ब के पाठ्यक्रम में समावेश किया गया है।  * सूचना लेखन करते समय पूरे अंक लेने के लिए निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना आवश्यक है- १. सूचना लेखन करते समय सबसे पहले चौकोन आकार का बॉक्स बनाएँ। २. सबसे उपर बॉक्स के मध्य में सूचना का शीर्षक लिखें। ३. सूचना जिस संस्था द्वारा दी जा रही है, उसका पहले उपर नाम लिखें। जैसे-  विद्यालय, सोसाइटी, संस्था आदि। ४. उसकी नीचली पंक्ति के मध्य में ‘सूचना’ लिखें। ५. सूचना लिखने के बाद दाईने बाजू में दिनांक लिखें। दिनांक लिखते समय महीना हिन्दी में लिखें। सूचना लिखने की दिनांक और कार्यक्रम की दिनांक में कम से कम एक सप्ताह का अंतर रखें। कोई घटना पहले घटी है, तो  सूचना लिखने की दिनांक से पहले एक सप्ताह की दिनांक विषयवस्तु में लिखें।  ६.  सूचना लेखन की विषयवस्तु लिखते समय दिवस, दिनांक, समय, स्थल और विषय का उल्लेख करना आवश्यक है। सूचना की विषयवस्तु दो अनुच्छेदों में लिखें। विषय को बड़े अक्षरों में लिखें। ७. विषयवस्तु के बाद अंत में आपका पद और नाम लिखिए।  ८. सूचना के दो प्रा...

समास (Samas सरल, Tricky & Important Notes)

                                                                                                समास समास शब्द का अर्थ- ‘संक्षिप्त रुप’ मतलब दो से अधिक शब्दों को मिलाकर छोटा शब्द रुप तैयार करना। दो या दो से अधिक शब्दों के मेल से नया शब्द बनता है, उसे समास कहते हैं। उदा. पाठ के लिए शाला = पाठशाला, चार राहों का समूह - ‘चौराहा’          उपर्युक्त उदाहरण में दो पद (शब्द)हैं। ये पूर्व पद (पहला शब्द) और उत्तरपद (दूसरा शब्द) कहलाते हैं। इन दो पदों को मिलाकर समस्त पद(पूरा शब्द) बनता है। जैसे- रसोई + घर = रसोईघर                        चौ(चार) + राहा (राह)  = चौराहा         पूर्व पद  + उत्तर पद  =...

रहीम के दोहे - NCERT Class 9 वीं Solutions ( Raheem ke Dohe .... Bhavath Question & Answers)

रहीम के दोहे भावार्थ- दोहा-१   रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो चटकाय।                टूटे से फ़िर ना मिले, मिले गाँठ परि जाय॥ रहीम जी कहते हैं कि प्रेम का धागा हमें जल्दबाजी में नहीं तोड़ना चाहिए। अगर यह धागा एक बार टूटा तो दुबारा नहीं जुड़ सकता और जुड़ा भी तो वह पहले जैसे नहीं होगा बल्कि उसमें गाँठ पड़ी देखने मिलेगी। अर्थात रिश्ता एक धागे समान नाजुक और मुलायम होता है जो एक बार टुट गया तो पहले जैसा उसमें विश्वास नहीं रहेगा इसलिए हमें रिश्ते को किसी भी बात को लेकर तोड़ने नहीं देना है। जिससे हमें बाद में पछताना पड़े।   दोहा-२ रहिमन निज मन की बिथा, मन ही राखो गोय।               सुनि अठिलैहैं लोग सब, बाँटि न लैहैं कोय॥ रहीम जी कहते हैं कि हमें अपनी मन की पीड़ा को मन में ही छुपाकर रखना है। लेकिन हम अपनी मन की पीड़ा को दुसरों के सामने सहानुभूति प्राप्त करने के लिए व्यक्त करते हैं तो लोग उसे सुनकर हमारी मदद करने की बजाय हमारा मज़ाक उड़ा सकते हैं। कोई भी हमारी पीड़ा को ना लेगा ना ही दूर करेगा। इसलिए हमारी पिड़ा ...

Smriti Sanchayan Class 9 NCERT Q/A (स्मृति.. संचयन प्रश्नोंत्तर )

 स्मृति                                श्रीराम शर्मा बोध-प्रश्न १. भाई के बुलाने पर घर लौटते समय लेखक के मन में किस बात का डर था? उत्तर- भाई के बुलाने पर घर लौटते समय लेखक के मन में ड़र था क्योंकि उसके मन में बड़े भाई साहब के प्रति ड़र की भावना बनी रहती थी। जब गाँव का एक व्यक्ति उसको भाई द्वारा घर जल्दी बुलाने की बात करता है, उस वक्त वह सोच रहा था कि उसने ऐसा कौन-सा अपराध किया था कि उसको बड़े भाई ने जल्दी आने के लिए कहा। छोटे भाई को सर्दी के दिनों में घर से बाहर लेकर गया इसलिए शायद गुस्से में आकर डाँटने के लिए बुलाया होगा।   २. मक्खनपुर पढ़ने जाने वाली बच्चों की टोली रास्ते में पड़ने वाले कुएँ में ढ़ेला क्यों फ़ेंकती थी? उत्तर-  मक्खनपुर पढ़ने जाने वाली बच्चों की टोली रास्ते में पड़ने वाले कुएँ में ढेला फ़ेंकती थी क्योंकि उस कुएँ में साँप गिर पड़ा था, बच्चों को उस साँप पर ढेला फ़ेंककर उसकी फ़ुसकार सुनने की इच्छा होती थी। बच्चों को ढ़ेला फ़ेंककर साँप की फ़ुसकार सुनना बड़ा काम करने के बराबर लगता था। स्कूल आते-जात...