३० जून २०२५, ट्रिकी करेंट अफ़ेयर्स
१. हाल ही में सांख्यिकी दिवस कब मनाया गया ?
उत्तर- २९ जून २०२५
ट्रिक- सांख्यिकी दिवस में संख्या महत्वपूर्ण है। २०२५ इस साल में आने वाली संख्या को मिलाने से २+०+२+५ = ९ संख्या आएगी। इस ९ की शुरुवात में २०२५ का २ लगा दिया तो हो जायेगा २९।
* यह दिन सांख्यिकी के जनक प्रो. महालनोबीस के नाम से मनाया जाता है। महालनोबीस का आखरी शब्द बीस है, जो कि एक संख्या है,इससे हम याद रखेंगे महालनोबीस।
२. हाल ही में ऐसा कौन-सा राज्य है जहाँ रासोंग राष्ट्रीय आदिवासी संगीत महोत्सव संपन्न हुआ?
उत्तर- मेघालय
ट्रिक- मेघ मतलब बादल और जब मेघ गरजते हैं तब मानो संगीत बजने जैसे आवाज़ आती है।
३. A Billion Butterflies: A life in Climate and Chaos Theory' यह किताब किसने लिखी है?
उत्तर- डॉ. जगदीश शुक्ला
ट्रिक- इस जग (दुनिया) में अनेक बटफ़्लाईज (तितलियाँ) हैं जो हर एक क्लाइमेट में अपनी लाइफ़ जीती हुई नज़र आती हैं।
४. त्रि-भाषा सूत्र (थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी) का आदेश कौन-सी राज्य सरकार ने वापस लेने का निर्णय लिया?
उत्तर- महाराष्ट्र
ट्रिक- तीन पार्टी की सरकार महाराष्ट्र राज्य में हैं। तीन पार्टी की सरकार की थ्री-लैंग्वेज पॉलीसी।
५. पोलियो बीमारी का एक ही साल में १३ वां मामला कौन-से देश में पाया गया?
उत्तर- पाकिस्तान
ट्रिक- भारत ने वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान की पोल खोल दी। पोल से पोलियो याद रखना।
६. गृहमंत्री अमित शाह ने कौनसे राज्य में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का उद्द्घाटन किया है?
उत्तर- तेलंगाना
ट्रिक- गृह का मतलब घर। गृह की मंत्री होती है-गृहिणी। वह तेल (तेलंगाना) और हल्दी के बिना अपने दिन की शुरुवात नहीं कर सकती।