Skip to main content

कक्षा 10 की 2026 से दो बोर्ड परीक्षाएँ (Two Board Examination in Class 10 2025-26)

                                             २०२६ से कक्षा १० की दो बोर्ड परीक्षाएँ

एन.ई.पी. २०२० की शिफ़ारिशों को ध्यान में रखकर सी.बी.एस.ई. ने कक्षा १० के लिए २०२६ से दो बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करने का निर्णय लिया है। ये परीक्षाएँ छात्रों के मानसिक दबाव को कम करके उनके परीक्षा फ़ल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए ली जा रही है। आप अपनी इच्छा के अनुसार इस परीक्षा में बैठ सकते हैं।  

दो बोर्ड परीक्षाओं की योजना :

१. मुख्य परीक्षा फ़रवरी में और सुधार परीक्षा मई महीने में आयोजित की जाएगी। 

२. सभी विद्यार्थीयों को मुख्य परीक्षा में अनिवार्य रुप से बैठना है। 

३. मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थीयों को गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और भाषा इनमें से किसी भी तीन विषयों को अगली परीक्षा में बैठकर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अनुमति दी जाएगी । 

३. अगर आप मुख्य परीक्षा में तीन विषयों में नहीं बैठे हैं तो आपको अगली परीक्षा में बैठकर अपने परीक्षाफ़ल में सुधार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उसके लिए आप पुनरावृत्ति परीक्षा अगले साल की मुख्य परीक्षा फ़रवरी में ही दे सकते हैं।

विशेष श्रेणी के लिए योजना

१) जो छात्र खिलाड़ी है और उनकी मुख्य परीक्षा अगर उनके खेलों से मेल खाती है तो उन छात्रों को दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाती है। 

२) जो प्रदेश अधिक ठंड़ वाले होते हैं वहाँ के विंटर बाऊंड स्कूलों के छात्रों को अपनी इच्छा के अनुसार पहली या दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाती है।

परीक्षाओं में बैठने के लिए पात्रता :

१) मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्रता :

* कक्षा दसवीं के नए छात्र

* द्वितीय अवसर कंपार्टमेंट

* पिछले वर्ष की अनिवार्य पुनरावृत्ति

* सुधार परीक्षा

२) दूसरी परीक्षा में बैठने के लिए पात्रता :

* सुधार श्रेणी तीन विषयों तक

* प्रथम/तृतीय कंपार्टमेंट

* मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों के लिए

पाठ्यक्रम :

* दोनों परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने निर्धारित किया गया संपूर्ण पाठ्यक्रम

* परीक्षा योजना हर साल की तरह समान ही रहेगी।

परिणाम (रिजल्ट) घोषणा : 

* मुख्य परीक्षा का परिणाम अप्रैल महीने में घोषित किया जाएगा।

* दूसरी परीक्षा का परिणाम जून महीने में घोषित किया जाएगा।

* मुख्य परीक्षा परिणाम डीजिलॉकर में प्रदर्शित किया जाएगा। जिसका आप ११ वीं की कक्षा में प्रवेश लेने के लिए उपयोग कर सकते हैं।

* द्वितीय परीक्षा के बाद ही सभी छात्रों का परीक्षाफ़ल का सर्टिफ़िकेट उपलब्ध कराया जाएगा।

कक्षा ११ वीं में प्रवेश :

* मुख्य परीक्षा में उतीर्ण न होने वालों को ११ वीं कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा लेकिन दूसरी परीक्षा का परिणाम देखकर उनका प्रवेश निश्चित किया जाएगा।


                                                                    Best Of Luck Students.....




Popular Posts

समास (Samas सरल, Tricky & Important Notes)

                                                                                                समास समास शब्द का अर्थ- ‘संक्षिप्त रुप’ मतलब दो से अधिक शब्दों को मिलाकर छोटा शब्द रुप तैयार करना। दो या दो से अधिक शब्दों के मेल से नया शब्द बनता है, उसे समास कहते हैं। उदा. पाठ के लिए शाला = पाठशाला, चार राहों का समूह - ‘चौराहा’          उपर्युक्त उदाहरण में दो पद (शब्द)हैं। ये पूर्व पद (पहला शब्द) और उत्तरपद (दूसरा शब्द) कहलाते हैं। इन दो पदों को मिलाकर समस्त पद(पूरा शब्द) बनता है। जैसे- रसोई + घर = रसोईघर                        चौ(चार) + राहा (राह)  = चौराहा         पूर्व पद  + उत्तर पद  =...

Suchana Lekhan NCERT Class-10 (सूचना लेखन कक्षा - १० )

 सूचना लेखन * ‘सूचना लेखन’ पाठ का कक्षा १० वीं के हिंदी कोर्स -ब के पाठ्यक्रम में समावेश किया गया है।  * सूचना लेखन करते समय पूरे अंक लेने के लिए निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना आवश्यक है- १. सूचना लेखन करते समय सबसे पहले चौकोन आकार का बॉक्स बनाएँ। २. सबसे उपर बॉक्स के मध्य में सूचना का शीर्षक लिखें। ३. सूचना जिस संस्था द्वारा दी जा रही है, उसका पहले उपर नाम लिखें। जैसे-  विद्यालय, सोसाइटी, संस्था आदि। ४. उसकी नीचली पंक्ति के मध्य में ‘सूचना’ लिखें। ५. सूचना लिखने के बाद दाईने बाजू में दिनांक लिखें। दिनांक लिखते समय महीना हिन्दी में लिखें। सूचना लिखने की दिनांक और कार्यक्रम की दिनांक में कम से कम एक सप्ताह का अंतर रखें। कोई घटना पहले घटी है, तो  सूचना लिखने की दिनांक से पहले एक सप्ताह की दिनांक विषयवस्तु में लिखें।  ६.  सूचना लेखन की विषयवस्तु लिखते समय दिवस, दिनांक, समय, स्थल और विषय का उल्लेख करना आवश्यक है। सूचना की विषयवस्तु दो अनुच्छेदों में लिखें। विषय को बड़े अक्षरों में लिखें। ७. विषयवस्तु के बाद अंत में आपका पद और नाम लिखिए।  ८. सूचना के दो प्रा...

KAR CHALE HUM FIDA NCERT Class-10 Solutions & Summary .. (कर चले हम फ़िदा भावार्थ/प्रश्नोंत्तर ... FULL MARKS)

  कर चले हम फ़िदा                                           कैफ़ी आज़मी कवि परिचय -                          * कैफ़ी आज़मी का वास्तविक नाम अतहर हुसैन रिज़वी है।                         * जन्म- १९ जनवरी १९१९ उत्तरप्रदेश के आज़मगढ़ जिले मजमां गाँव में हुआ।                         * इनका पूरा परिवार कला क्षेत्र से जुड़ा था। प्रश्न -अभ्यास क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए - १. क्या इस गीत की कोई ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है? उत्तर- हाँ, इस गीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है। १९६२ में भारत और चीन के बीच हुए युद्ध को ध्यान में रखकर इस गीत को लिखा गया था। चीन और भारत के इस युद्ध में भारत की हार हुई थी लेकिन भारत के जवानों ने चीन के सिपाहियों को मुँहतोड़ ज़वाब दिया था।  २. ‘सर हिमालय का हम...

रहीम के दोहे - NCERT Class 9 वीं Solutions ( Raheem ke Dohe .... Bhavath Question & Answers)

रहीम के दोहे भावार्थ- दोहा-१   रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो चटकाय।                टूटे से फ़िर ना मिले, मिले गाँठ परि जाय॥ रहीम जी कहते हैं कि प्रेम का धागा हमें जल्दबाजी में नहीं तोड़ना चाहिए। अगर यह धागा एक बार टूटा तो दुबारा नहीं जुड़ सकता और जुड़ा भी तो वह पहले जैसे नहीं होगा बल्कि उसमें गाँठ पड़ी देखने मिलेगी। अर्थात रिश्ता एक धागे समान नाजुक और मुलायम होता है जो एक बार टुट गया तो पहले जैसा उसमें विश्वास नहीं रहेगा इसलिए हमें रिश्ते को किसी भी बात को लेकर तोड़ने नहीं देना है। जिससे हमें बाद में पछताना पड़े।   दोहा-२ रहिमन निज मन की बिथा, मन ही राखो गोय।               सुनि अठिलैहैं लोग सब, बाँटि न लैहैं कोय॥ रहीम जी कहते हैं कि हमें अपनी मन की पीड़ा को मन में ही छुपाकर रखना है। लेकिन हम अपनी मन की पीड़ा को दुसरों के सामने सहानुभूति प्राप्त करने के लिए व्यक्त करते हैं तो लोग उसे सुनकर हमारी मदद करने की बजाय हमारा मज़ाक उड़ा सकते हैं। कोई भी हमारी पीड़ा को ना लेगा ना ही दूर करेगा। इसलिए हमारी पिड़ा ...

Smriti Sanchayan Class 9 NCERT Q/A (स्मृति.. संचयन प्रश्नोंत्तर )

 स्मृति                                श्रीराम शर्मा बोध-प्रश्न १. भाई के बुलाने पर घर लौटते समय लेखक के मन में किस बात का डर था? उत्तर- भाई के बुलाने पर घर लौटते समय लेखक के मन में ड़र था क्योंकि उसके मन में बड़े भाई साहब के प्रति ड़र की भावना बनी रहती थी। जब गाँव का एक व्यक्ति उसको भाई द्वारा घर जल्दी बुलाने की बात करता है, उस वक्त वह सोच रहा था कि उसने ऐसा कौन-सा अपराध किया था कि उसको बड़े भाई ने जल्दी आने के लिए कहा। छोटे भाई को सर्दी के दिनों में घर से बाहर लेकर गया इसलिए शायद गुस्से में आकर डाँटने के लिए बुलाया होगा।   २. मक्खनपुर पढ़ने जाने वाली बच्चों की टोली रास्ते में पड़ने वाले कुएँ में ढ़ेला क्यों फ़ेंकती थी? उत्तर-  मक्खनपुर पढ़ने जाने वाली बच्चों की टोली रास्ते में पड़ने वाले कुएँ में ढेला फ़ेंकती थी क्योंकि उस कुएँ में साँप गिर पड़ा था, बच्चों को उस साँप पर ढेला फ़ेंककर उसकी फ़ुसकार सुनने की इच्छा होती थी। बच्चों को ढ़ेला फ़ेंककर साँप की फ़ुसकार सुनना बड़ा काम करने के बराबर लगता था। स्कूल आते-जात...